Register Login
 

डॉ. श्यामा प्रसाद मुख़र्जी शोध अधिष्ठान
सभ्यता मूलक बिमर्श एवं नीति अनुसंधान केन्द्र
Dr. SYAMA PRASAD MOOKERJEE RESEARCH FOUNDATION
A centre for civilisational values and policy research

Wisdom with valour brings
 glory to the nation
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

सेवा के पर्याय विष्णु जी ब्रह्मलीन

सोमवार, २५ मई २००

कर्नाटक राज्य के तुमकुर जिले के अक्कीराम पुर गांव में जन्मे विष्णु कुमार जी संघ के एक आदर्श स्वयंसेवक व सेवा भारती के संस्थापक थे, जिनका ७८ वर्ष की आयु में दिल्ली के अग्रसेन अस्पताल में २५ मई सोमवार को देहावसान हो गया.
बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े विष्णु कुमार जी सुगर टेक्नालोजी इंजीनियरिंग का प्रशिक्षण लेने कानपुर गए थे. श्री अशोक सिंहल जी ने उन्हें संघ का कार्य दिया और वहीं १९६२ में उन्होंने प्रचारक जीवन स्वीकार किया. अनेक जिलों में उन्होंने संघ का कार्य किया. वर्ष १९७७-७८ में संघ की योजनानुसार विष्णु जी को दिल्ली भेजा गया, साथ ही उसी समय श्री अशोक सिंहल भी दिल्ली आये, और झुग्गी झोपड़ी बस्तियों में गरीब बच्चों को सिलाई-कढाई के साथ प्राविधिक शिक्षा देने के उद्देश्य से सेवा भारती का जन्म हुआ. ऐसे बच्चों के स्थायी एवं ठोस विकास के शिक्षण केन्द्रों के लिए नंदनगरी के मंडोली क्षेत्र में स्थानीय लोगों से दान में जमीन प्राप्त हुई, जनता के प्रयत्नों से एक भव्य भवन बना जो आज सेवा धाम के नाम से प्रसिद्ध है.
इस प्रकार विष्णु जी ने दिल्ली में सैकडों स्थाई सेवा केंद्र खड़े किये. १९९६ में उन्हें सेवा कार्य प्रमुख के नाते मध्य प्रदेश भेजा गया, जहाँ उन्होंने प्रभावी कार्य किया. बाइपास सर्जरी व कूल्हे की हड्डी टूटने के बावजूद वे अपने प्रयत्नों में लगे रहे. मध्य प्रदेश में कार्य करते हुए वे दिल्ली मित्रों के पास मिलने आये थे, तबियत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के अग्रसेन अस्पताल में भर्ती किया गया, जहाँ सेवा भारती के द्वारा संस्कारित किये गए पुत्रवत् कार्यकर्त्ताओं ने इनकी पितृतुल्य सेवा की.
अपने परिवार के छः भाइयों में सबसे छोटे विष्णु जी अकेले बचे थे. इनके सबसे बड़े भाई रामकृष्ण मिशन में सन्यासी थे, उनकी मृत्यु के बाद दूसरे क्रम के भाई संन्यासी बने, इस प्रकार तीन भाई गृहस्थ थे. एक भतीजे बंगलूर में इंजीनियर हैं. दूसरे भतीजे उन्हें मुखाग्नि देने आये थे.
विष्णु जी के अंतिम संस्कार में विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक सिंहल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिल्ली के प्रान्त संघचालक श्री रमेश प्रकाश, सह-प्रान्त संघचालक श्री श्याम सुन्दर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शोध अधिष्ठान के अध्यक्ष श्री केदार नाथ साहनी व निदेशक श्री तरुण विजय, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सत्यनारायण जटिया, सांसद डॉ. गोपाल व्यास, भाजपा के राष्ट्रीय संघटन मंत्री श्री रामलाल, भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष प्रो. ओम प्रकाश कोहली, श्री श्याम जाजू, वरिष्ठ प्रचारक श्री सूर्य कृष्ण व श्री अशोक कुमार, श्री ओंकार भावे, श्री चंपत राय, श्री इन्द्रेश कुमार, श्री सोहन सिंह, विद्या भारती के ऋषि डडवाल सहित सैकडों कार्यकर्त्ता शामिल हुए.

 

  Home | About Us | Articles | Biographies | Forum | RSS | BJP | VHP | Biblio | Foundation dossier | Assaults on Indian Nationalism | Activities | Terror watch | Photo Gallary | Sitemap | Contact Us
© 2008 Dr. Syama Prasad Mookerjee Research Foundation, 11, Ashoka Road, New Delhi-110001
E-mail: director@indiannationalism.org