|
नई दिल्ली, सोमवार, 30 नवंबर, 2009। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शोध अधिष्ठान द्वारा वर्तमान सन्दर्भ में भारत–चीन संबंधों के बारे में चीन के वरिष्ठ नीति नियामक एवं दक्षिण एशिया अध्ययन केंद्र, सिचुआन विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. डी.जी. शे के साथ एक अनौपचारिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. डी.जी. शे के साथ विशेष आमंत्रित सदस्यों ने भाग लिया। दोनों पक्षों में आपसी सहयोग तथा भारत-चीन संबंधों पर खुल कर चर्चा हुई।
भारत की ओर से इस बैठक में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, उत्तर क्षेत्र के क्षेत्रीय संघचालक डा. बजरंगलाल गुप्त, पूर्व राज्यपाल एन.एन. झा, ब्रिगेडियर बी.डी मिश्रा, ब्रिगेडियर आर.बी. शर्मा, अन्तरराष्ट्रीय विषयों के अध्येता सुशील पंडित, मेजर जनरल आर. के. अरोरा, भाजयुमो युवा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष अनुज शर्मा, एसोचैम के अन्तरराष्ट्रीय मामलों के सलाहकार एम. एलेक्स, लन्दन में बी.जे.पी. फ्रेंड्स संगठन के प्रमुख सुरेन्द्र शर्मा, पूज्य दलाई लामा के दिल्ली स्थित विशेष प्रतिनिधि तनपा सेरीन तथा अधिष्ठान के निदेशक तरुण विजय ने प्रमुख रूप से भाग लिया।
|
|